हल्द्वानी में पति बना हैवान गला दबाकर मारने का किया प्रयास,रॉड से पीटा
हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसा मामला सामने आया है पति ने अपनी हैवानियत दिखाते हुए पत्नी को रॉड से मार कर अधमरा कर दिया यहां तक की पत्नी का गला दबा कर उसको मारने का भी प्रयास किया किया है यही नहीं पति ने अपने बच्चों को भी नहीं बख्शा जहां बच्चों को भी बेल्ट से पिटाई कर दी पूरे मामले में महिला ने काठगोदाम थाना में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक मल्ला प्लाट दमुवाढुंगा निवासी सुमित्रा का कहना है कि उसका पति संजीव कुमार आए दिन मारपीट करता है पति ने देर रात उसके साथ मारपीट की जहां रोड से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई यहां तक कि पति ने उसका गला दबाने का भी कोशिश की लेकिन वो किसी तरह से बच गई हैवान पति ने बच्चों को भी नहीं बख्शा जहां
बड़ी बेटी की बेल्ट से पिटाई की। विरोध करने पर बच्चों स उसे घर से निकाल दिया पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पूरे मामले में काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि महिला के शरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला के पैर में अधिक चोट आई है जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी पति अभी चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।
एक अन्य मामले में हल्द्वानी पुलिस ने महिला से मारपीट के मामले में ससुरालियों के खिलाफ मारपीट और दहेज का मामला दर्ज किया है राजपुरा निवासी आजमा ने ससुरालियों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहां है कि उसका विवाह नई बस्ती निवासी इम्तिय हुआ था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताि करने लगे। कम दहेज देने की बात कहकर सास अख्तरी, ननद शबाना, निशा और देवर सलीम ने उसे घर से निकाल दिया।
आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन धमकी दे रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,