Uttarakhand News:प्रदेश के 40 हजार से अधिक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने 4 प्रतिशत DA की दी मंजूरी
देहरादून:मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निगमों, निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 4% महंगाई भत्ता देने को दी हरी झंडी
लम्बे समय समय से राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की मांग थी कि राज्य कार्मिको की सार्वजनिक निगमो निकायों उपक्रमो के कार्मिको भी 4% महंगाई भत्ते को जुलाई 2023 से किया जाय ।।जिसके लिये शासन स्तर पर उधोग विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव वित्त,और मुख्य सचिव से महासंघ वार्ता करने के पश्चात फाईल सचिव मुख्यमंत्री को पहुंची थी
महासंघ का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा ।जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र आनलाईन प्राप्त फाईल को अनुमोदन कर फाईल उधोग विभाग को भेजी गयी ।
महासंघ के अनुरोध पर सचिव मुख्यमंत्री सुन्दरम द्वारा निर्देश किये गये कि चुनाव आचार संहिता से पूर्व सार्वजनिक निगमों, निकायों और उपक्रमों के कार्मिकों को महंगाई भत्ते को लागू किया जाना चाहिये, महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मुख वन विकास निगम में अधिकारियों की कमी, परिवहन निगम में जो मृतक आश्रित छूट गये, उन्हें सेवा में लेने व अन्य समस्त निगमों को सातवें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता दिये जाने आदि बिन्दुओं को रखा गया।
4% मंहगाई भत्ता जारी होने पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया गया। इस आदेश से 40 हजार कार्मिको को 700 से 3000 रू का लाभ होगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO
सुहागरात के अगले दिन ही जीजा संग भाग गई दुल्हन, गहने भी ले गई साथ; सोता रह गया पति और परिवार
हल्द्वानी:3 बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगा ले गया सगा बहनोई; 2 बेटों और ₹5000 कैश के साथ 17 दिन से लापता