उत्तराखंड: उत्तरकाशी बर्फीले तूफान में फंसे 10 लोगों के शव बरामद 20 अभी भी लापता

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 44 पर्वतारोहियों में से 14 को बचाया गया । एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है 20 अन्य पर्वतारोहियों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है कुल 10 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकला 58 पर्वतारोहियों का दल मंगलवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। सूचना पर वायुसेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 26 लोगों को बचा लिया और 28 लोग लापता थे। वहीं, आज फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस दौरान निम के एक प्रशिक्षक समेत छह प्रशिक्षु पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया। उन्हें मातली हेलीपैड से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है। वहीं, 22 लोग अभी लापता हैं। वहीं, बेस कैंप में फंसे 33 लोगों में से आज 14 लोगों को आईटीबीपी कैंप मातली लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:दिल्ली से शादी कर भागे प्रेमी युगल हल्द्वानी में छुपा, पुलिस में पकड़ा जाने पुरा माजरा

बता दें कि उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) में 44 प्रशिक्षुओं, 8 प्रशिक्षकों सहित कुल 58 लोगों का दल 14 सितंबर को एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए निकला था। 25 सितंबर को यह दल डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में द्रौपदी का डांडा चोटी के बेस कैंप में पहुंचा। वहां से सभी चोटी के आरोहण के लिए 5670 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-1 तक पहुंचे। मंगलवार तड़के चार बजे यह दल द्रौपदी का डांडा चोटी(5771 मी.) पर पहुंचा। लेकिन, कैंप-1 में लौटते समय करीब 8.45 बजे दल भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (हैवानियत)किशोरी को अगवा कर बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म,पीड़िता ने सुनाई आपबीती आरोपी गिरफ्तार

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अनुसार, 34 प्रशिक्षुओं और 7 पर्वतारोहण प्रशिक्षकों सहित 41 लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए। उधर, जिला प्रशासन, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्‍य आपदा मोचन बल, सेना और भारत-तिब्‍बत पुलिस बल के जवान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल के साथ फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्यों में जुटे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमस्खलन की घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(गजब)नैनीताल दुग्ध संघ में निर्भय ने 30 लाख के बिना भय के कर दिया घोटाला, शासन ने किया निलंबित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सेना की मदद से बचाव अभियान में तेजी लाने का अनुरोध किया है। रक्षा मंत्री ने वायुसेना को बचाव और राहत कार्यों में शामिल होने का निर्देश दिया है तथा मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। रक्षा मंत्री ने भी घटना में जानमाल के नुकसान पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें