उत्तराखंडः लोकगायक राजेन्द्र ढैला का गीत “मैं एक पहाड़ी छूं”-ट्यूब चैनल घुघुती जागर पर मचा रहा है धूम –देखे (VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

Uttarakhandi Song: अपने गीतों से लोगों के दिलों में राज करने वाले लोकगायक और लेखक राजेन्द्र ढैला ने एक बार फिर अपने गीत से लोगों का दिल जीता है। उनके नये गीत मैं एक पहाड़ी छूं ने इन दिनों खूब धूम मचा रखी है। यह गीत उनके यू-ट्यूब चैनल घुघुती जागर पर रिलीज हुआ है।

Ad

लोकगायक और लेखक राजेन्द्र ढैला ने इस गीत में पहाड़ की संस्कृति के साथ-साथ पहाड़ी लोग कही भी रहे लेकिन कभी भूलते नहीं है कि वह पहाड़ी है। इस गीत के माध्यम से उन्होंने उत्तराखंडकी सुंदरता का का बयंा किया है। इस वीडियो गीत में चार चांद लगाने का काम जीत तिरूवा और साक्षी कठायत ने किया है।

उनका अभिनय आपके दिल को छूं जायेगा। गीत में लच्छू पहाड़ी ने अपने अभिनय से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है।

इस गीत में छोलिया नृत्य और पहाड़ की सुंदरता आपको आर्कषित करेगी। एक बार फिर लोकगायक और लेखक राजेन्द्र ढैला लोगों के दिलों में छाये है। इस गीत को राजेन्द्र ढैला ने खुद लिखा और गाया है जबकि संगीत रनजीत सिंह ने दिया है। इससे पहले उनके कई गीत आ चुके है। घुघुती जागर टीम हर सप्ताह फेसबुक के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

घुघुती जागर टीम उत्तराखंड ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों के दिलों में भी अपनी खास जगह बना चुकी है। लोकगायक और लेखक राजेन्द्र ढैला ने बताया कि जल्द ही उनके कई अन्य गीत रिलीज होने वाले है, जो लोगों को खूब पसंद आयेंगे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें