राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी उत्तराखंड के इन 4 हस्तियों को संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड,जुगल किशोर पेटशाली भी शामिल
संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड 2022 के लिए उत्तराखंड से चार प्रतिभाशाली लोगों को यह पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें विशेष तौर पर जुगल किशोर पेटशाली को नामित किया गया है। जिसमें भैरव दत्त तिवारी, जगदीश ढौढियाल और नारायण सिंह भी शामिल हैं। देश के 86 लोगों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द यह पुरुष्कार वितरित करेंगी।
आपको बता दें संगीत नाटक अकादमी नेशनल अकैडमी ऑफ़ म्यूजिक डांस एंड ड्रामा दिल्ली द्वारा यह पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली कलाकारों को दिया जाता है। जुगल किशोर पेटशाली अल्मोड़ा जिले के पेटशाल के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उनके लिए उत्साह भरने के साथ साथ उत्तराखंड के लिए किसी गौरव से कम नहीं हैं।
उत्तराखंड के साहित्य और संस्कृति के लिए जुगल किशोर पेटशाली द्वारा लगातार कार्य किया जाता रहा है। उत्तराखंड की दुर्लभ लोक परंपराओं को सहेजने के समर्पण के लिए उन्हें विशेष तौर पर जाना जाता है। जुगल किशोर पेटशाली इन दिनों हल्द्वानी में रहते हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: समूह-ग के पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, कल से करें आवेदन
भीषण गर्मी के बीच मानसून की नई डेट आई, IMD ने बताया- उत्तराखंड में कब होगी बारिश
हल्द्वानी में अजीबोगरीब चोरी: 8 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा अधेड़; आंगन से चुराए महिलाओं के कपड़े CCTV में कैद हुई करतूत-VIDEO
उत्तराखंड:पुलिस जवान की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो,पल भर में थम गई सांसे-CCTV VIDEO