महिला के कमरे में आपत्तिजनक हाल में पकड़ाया सिपाही, जमकर हुई धुनाई, वीडियो वायरल
खाकी एक बार फिर से दागदार हुई है पुलिस कर्मी रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया. मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक सिपाही को कस्बे की एक महिला के साथ लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पहले तो उसकी पिटाई की फिर कोतवाली में सूचना दी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए कप्तान डॉ. कौस्तुभ ने सिपाही को लाइनहाजिर करते हुए उसके खिलाफ जांच बैठाई है। मामला केराकत कस्बे से जुड़ा हुआ है।
आरोप है कि थाने का एक सिपाही बीती रात नशे की हालत में एक महिला के घर में घुस गया। जहां पूर्व से ही उसका उस महिला से संबंध था। तभी घर वाले जग गए और आपत्तिजनक हालत में देख सिपाही की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
मामले में मौके पर पुलिस के लोग सिपाही को अपने साथ लेके थाने लाए और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसकी जानकारी जब कप्तान डॉ. कौस्तुभ को हुई तो उन्होंने तत्काल उस सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया और उसके खिलाफ जांच बैठाई है।
गुरुवार को सुबह होने पर लोगों में इसकी चर्चा जोरों पर होने लगी। घटना से विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। मामले में पुलिस ने बताया कि महिला की बात गलत है। आरोपी सिपाही नशे की हालत में बवाल कर रहा था। इस कारण से उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO