हल्द्वानी:जीवन साथी डॉट कॉम पर संगिनी की तलाश में लगी लाखों की चपत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: सोशल साइट पर जीवन जीवन साथी तलाश करना एक युवक को भारी पड़ा है. साइबर ठगों ने युवक के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए की ठगी कर कंगाल कर दिया है. युवक को ठगी की एहसास होने पर युवक ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है.
बताया जा रहा है कि युवक जीवनसाथी डॉट कॉम पर जीवन संगिनी की तलाश कर रहा था जहां
वह साइबर क्रिमिनल के चक्कर में फंस गया और लाखों रुपये की रकम एक झटके में खाते से साफ हो गई.इस मामले में पुलिस ने 8 माह बाद मुकदमा दर्ज किया है.हालांकि इस दौरान पुलिस ने ठगी गई रकम का कुछ हिस्सा होल्ड करा लिया है.

Ad

मामला कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड स्थित गौजाजाली उत्तर निवासी पीड़ित ने बताया कि पिछले वर्ष उसने अपने मोबाइल पर जीवन साथी डॉट कॉम का एक महीने का सब्सक्रिप्शन लिया था वह अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहा था. एक माह बाद सब्सक्रिप्शन खत्म हो गया.उसे दोबारा सब्सक्रिप्शन लेना भी नहीं था लेकिन फिर भी उसके खाते से पैसे कट गए.पीड़ित ने बताया कि उसने फौरन अपने मोबाइल से एप्लीकेशन डिलीट कर दी और गूगल से जीवन साथी डॉट कॉम का कस्टमर केयर नंबर निकाला.गूगल से जो नंबर उसे मिला उस पर पीड़ित ने फोन किया. फोन पर उसे पैसे वापसी का भरोसा देते हुए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उस पर अपनी सारी डिटेल भरने को कहा.


नाम-पते के साथ पीड़ित ने लिंक में बैंक डिटेल भी भर दी. डिटेल भरते ही उसके खाते से दो बार में साढ़े 4 लाख रुपये कट गए. पिछले वर्ष 10 अप्रैल को उसके खाते से पैसे कटे और 12 अप्रैल को पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई.अब 8 माह बाद इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें