Nainita News:होटल में मर्डर व लाश की सूचना पर दौड़ी पुलिस,कमरे का नजारा देखकर पुलिस रह गई दंग, निकली नकली लाश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में होटल के कमरे के भीतर शव पड़ा होने की सूचना से हड़कंप पहुंच गया। होटल संचालक ने मर्डर की आशंका जताते हुए पुलिस को भी बुला लिया। लेकिन पुलिस के जांच पड़ताल में लाश नकली पाई गई बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में ठहरे युवकों मैं कैमरा चेक आउट करने के बाद चादर को लपेटकर नकली लाश बना दिया.

जानकारी के मुताबिक मल्लीताल पर्दा धारा क्षेत्र होमस्टे में गाजियाबाद के तीन पर्यटक ठहरे हुए थे। रविवार सुबह चेकआउट के कुछ देर बाद पर्यटक भागते हुए गए तो स्वामी जुबैर अहमद को कुछ अटपटा लगा। उसने पर्यटकों के कमरे में जाकर देखा तो बैड पर चादर से ढकी लाशनुमा आकृति देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO

सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच पड़ताल की तो इस बीच उन्हें भी बैड पर लाश पड़ी होने का आभास हुआ। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया। इस बीच एसपी हरबंश सिंह भी मौके की ओर रवाना हो गए। मगर पुलिस ने चादर हटाकर देखा तो नीचे तकियों से आकृति बनी मिली। जिस पर पुलिस ने राहत यहां तक की चादर पर टमाटर सॉस लगाकर खून की शक्ल भी बना दी थी.
पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कमरे में ठहरे दो युवक और एक व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए उनका चालान काटने की कार्रवाई की है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें