Dehradun News:तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, ब्याज के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद-देखे-VIDEO

उत्तराखंड देहरादून से बड़ी खबर आई है जहां रायपुर में तीन युवकों पर गोली चला दी गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बताया जा रहा है कि ब्याज के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
मृतक का शव सुबह नाले से बरामद हुआ। युवक गोली लगने के बाद भागा और एक नाले में जा गिरा। रातभर पुलिस और परिजन ढूंढते रहे लेकिन युवक नहीं मिला। सुबह क़रीब छह बजे युवक का शव मिला। परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा काऊ ने समझाकर लोगों को शांत किया। अब पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है।
बताया जा रहा है कि ब्याज पर पैसे देने वाले एक शख्स द्वारा ब्याज के पैसे ना लौटाने पर तीन युवकों रवि बडोला, सुभाष और मनोज नेगी पर किराए की गाड़ी में आए गुंडे बुलाकर हमला करवाया गया है. मामले में रवि बडोला नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि सुभाष छेत्री और मनोज नेगी नामक युवक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज द्वारा ब्याज के पैसे ना देने पर युवकों पर किराए के गुंडे बुलाकर हमला करवाया गया है मामले में रवि बडोला नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि सुभाष छेत्री और मनोज नेगी नामक युवक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं
वहीं इस जी घटना क्रम के पीछे आपसी रिंजिश भी बताई जा रही है। पुलिस को भी मौके पर भारी विरोध का सामना स्थानी लोगों का करना पड़ रहा है लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे