देहरादून (बड़ी खबर) मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में युवती ने की खुदकुशी पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास के सर्वेंट क्वार्टर में गुरुवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक मृतक युवती सुलेखा रुद्रप्रयाग जिले की रहने वाली थी और अपने दो भाई के साथ मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहती थी और पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रही थी.।
रुद्रप्रयाग जिले के तौसी गांव त्रियुगीनारायण की रहने वाली युवती के रूप में उसकी पहचान हुई है। 24 वर्षीय सुलेखा ने साल 2018 में यूपी में 12वीं की परीक्षा पास की थी और तब से लेकर अपने भाई के साथ देहरादून में रह रही थी।
एसएसआई कैंट कोतवाली संदीप लोहान ने जानकारी दी और बताया कि अपने भाई कौशल के साथ सीएम आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली सुलेखा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसका भाई गायों की देखभाल करता है। गुरुवार दोपहर को वह अकेली थी। इसी समय उसने खुद को फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। मगर घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. युवती ने क्यों आत्महत्या की इसकी वजहों का अभी पता नहीं लग पाया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO