उत्तराखंड: खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या घटना CCTV में कैद-देखें (LIVE VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम जुड़का में खनन कारोबारी को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी है. घटना में खनन कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई है.


उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंडेश्वर पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम जुड़का में खनन कारोबारी महल सिंह को बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी है .

क्षेत्र में अपराधियों के इस दुस्साहस को देखकर लोगों में भय व्याप्त है। कुंडा में हुई फायरिंग के बाद पहले से ही यहां सुरक्षा प्रबंधों को चाक-चौबंद रखा गया था लेकिन पुलिस की नाक के नीचे ही खनन कारोबारी को उनके फार्महाउस मोटरसाइकिल पर पहुंचे दो बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO


उस वक्त खनन कारोबारी , एकता स्टोन क्रशर के मालिक महल सिंह फॉर्म हाउस के बाहर चाय पी रहे थे इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर किए एवं फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है जिसमें बदमाशों के भागने से लेकर महल सिंह को गिरते हुए तक के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें