नैनीताल में बड़ा हादसा: चाइना पीक पर ट्रैकिंग के दौरान गहरी खाई में गिरा युवक; SDRF ने किया रेस्क्यू -VIDEO
नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चाइना पीक क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर आया मुरादाबाद का एक 24 वर्षीय युवक पैर फिसलने के कारण करीब लगभग 160 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर युवक का सफल रेस्क्यू किया।
संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद (मानपुर चौकी) का रहने वाला साजिद (24 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। आज सभी दोस्त चाइना पीक की दुर्गम पहाड़ियों पर ट्रैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक साजिद का संतुलन बिगड़ गया और वह संभल नहीं पाया। देखते ही देखते वह गहरी खाई की तरफ लुढ़क गया।युवक के खाई में गिरते ही दोस्तों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय प्रशासन और SDRF को सूचित किया गया।सूचना मिलते ही SDRF की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। पहाड़ी रास्ता बेहद संकरा और खतरनाक होने के बावजूद टीम ने हौसला नहीं खोया और गहरी खाई में उतरी।सावधानी और कुशलता का परिचय देते हुए टीम ने घायल साजिद को सुरक्षित बाहर निकाला और स्ट्रेचर के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
सिर पर आई गंभीर चोट
खाई में गिरने के कारण साजिद के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। SDRF की टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया,मुख्य सड़क तक पहुंचाने के बाद घायल युवक को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय नैनीताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। प्रशासन द्वारा हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती