उत्तराखंड में ‘लव जिहाद’: इंस्टाग्राम पर फरमान ‘अमन’ बनकर हिंदू महिला को फंसाया, जबरन धर्म परिवर्तन,देवबंद ले जाने की फिराक में था,पति की सतर्कता से खुली पोल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

‘लव जिहाद’ और जबरन मतांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां फरमान नाम के एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छिपाकर तीन बच्चों की मां को अपने जाल में फंसाया और फिर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। आरोपी महिला को उत्तर प्रदेश के देवबंद ले जाने की तैयारी में था, लेकिन ऐन वक्त पर महिला के पति को इसकी भनक लग गई और आरोपी का मंसूबा नाकाम हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और SC-ST एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं 'विकसित भारत' की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
Ad

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से की दोस्ती, असलियत बताकर बनाया दबाव

उत्तराखंड के देहरादून स्थित चकराता कोतवाली क्षेत्र से
पीड़ित पति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी फरमान ने इंस्टाग्राम पर ‘अमन तोमर’ नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई थी। इसी आईडी के जरिए उसने चकराता क्षेत्र की रहने वाली हिंदू महिला से दोस्ती की और लगातार उसे गुमराह करता रहा। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकातें शुरू हो गईं। जब महिला पूरी तरह उसके प्रभाव में आ गई, तब फरमान ने अपनी असली पहचान उजागर की और दबाव बनाकर उसका मतांतरण (धर्म परिवर्तन) करा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं 'विकसित भारत' की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार

मायके में रंगहाथ पकड़ा गया आरोपी, रोशनदान से कूदकर भागा
घटना का खुलासा तब हुआ जब 21 मई को महिला अपने मायके गई। पति को पत्नी के व्यवहार पर कुछ शक हुआ, जिसके बाद वह भी अपनी ससुराल पहुंच गया। वहां जब उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे में उसकी पत्नी के साथ फरमान मौजूद था।

पति को देखते ही आरोपी कमरे के रोशनदान से कूदकर भागा और पास ही बनी एक गौशाला में छिप गया। जब ग्रामीणों और पति ने उसे घेरा, तो आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उसने ग्रामीणों के सामने ही पीड़ित पति को जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं 'विकसित भारत' की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार

चकराता कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपी फरमान के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, अनुसूचित जाति-जनजाति (SC-ST) अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी विवेचना (जांच) क्षेत्राधिकारी (CO) सहसपुर अनुज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें