नैनीताल में बड़ी कार्रवाई: अवैध वसूली के फेर में फंसा नैनीताल पुलिस का सिपाही, 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारक्राइम रिपोर्टर

नैनीताल जिले से खाकी को दागदार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) हल्द्वानी की टीम ने बेतालघाट थाने में तैनात एक पुलिस आरक्षी (सिपाही) को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सिपाही वैध खनन कारोबारियों को गाड़ी सीज करने और चालान काटने का खौफ दिखाकर मोटी रकम वसूल रहा था।
विजिलेंस विभाग के मुताबिक, एक शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर कॉल कर भ्रष्टाचार की पोल खोली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके पास बेतालघाट थाने का एक पुलिसकर्मी आ रहा है, जो वैध खनन पट्टे से माल ले जाने वाले वाहनों को बेवजह रोकने, चालान करने और गाड़ियां सीज करने की धमकी दे रहा है।आरोपी सिपाही ने इस एवज में 65,000 रुपये की डिमांड की थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनका पूरा काम लीगल है, इसलिए वे रिश्वत नहीं देना चाहते।
शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक (सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी) ने मामले की प्राथमिक जांच कराई। मामला सही पाए जाने पर तुरंत एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में विजिलेंस की ट्रैप टीम का गठन किया गया। सोमवार को विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी सिपाही दीपक सामन्त (पुत्र खुशाल सिंह, निवासी विलहरी चकरपुर, खटीमा) ने शिकायतकर्ता से 45,000 रुपये की रिश्वत थामी, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
विजिलेंस टीम को मिलेगा कैश रिवॉर्ड,
विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने पूरी ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। आरोपी सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो डरे नहीं। विजिलेंस के इन नंबरों पर तुरंत सूचना दें
टोल फ्री हेल्पलाइन: 1064
विजिलेंस व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 9456592300
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
