Nainital News:गुलदार का आतंक: घर के आंगन से पालतू कुत्ते को उठा ले गया लेपर्ड; CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली वारदात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अचानक गुलदार (लेपर्ड) का खौफ बढ़ गया है। कल रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक गुलदार घर के आंगन में रखवाली कर रहे पालतू कुत्ते को चंद सेकेंड में उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Ad

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग की मोहान रेंज की मोहान की है।मिली जानकारी के मुताबिक, मामला मोहान गांव का है। कल रात करीब 8:30 बजे के बाद जब चारों तरफ अंधेरा घिर चुका था, तब एक सफेद रंग का वफादार पालतू कुत्ता घर के आंगन में घूमकर चौकीदारी कर रहा था। इसी दौरान दीवार फांदकर आए एक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ता जब तक संभल पाता या भौंक पाता, उससे पहले ही गुलदार उसकी गर्दन दबोचकर पलक झपकते ही जंगल की तरफ ओझल हो गया। सुबह जब मकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखी, तो उनके होश उड़ गए।


इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी डर है। चिंता की बात यह भी है कि मोहान रेंज का यह इलाका पर्यटन के लिहाज से बेहद वीआईपी माना जाता है। यहां जंगल से सटे कई बड़े और नामचीन रिसॉर्ट्स बने हुए हैं, जहां हर समय देश-विदेश से आए पर्यटकों की चहल-पहल रहती है। गुलदार के इस तरह आबादी और रिहायशी इलाकों में बेखौफ घूमने से अब पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें