उत्तराखंड:राशन कार्डधारकों की बल्ले-बल्ले! अब हर महीने लाइन में लगने की झंझट खत्म, अप्रैल से 3 महीने का राशन मिलेगा एक साथ
उत्तराखंड खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने राशन कार्डधारकों के लिए एक नई और सुविधाजनक व्यवस्था लागू की है. अब लाभार्थियों को हर महीने राशन की दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उन्हें अप्रैल, मई और जून का तीन महीने का राशन एक साथ दिया जा रहा है. यह फैसला बढ़ती गर्मी और आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बार-बार लाइनों में न लगना पड़े। इसके अलावा जिन लोगों ने मार्च माह का अपना राशन नहीं लिया है वह 15 अप्रैल तक अपना राशन ले सकेंगे।
वितरण प्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है. अब उपभोक्ताओं को अनाज लेने के लिए हर महीने उचित मूल्य की दुकानों (FPS) के बाहर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नए नियमों के अनुसार, अब अप्रैल, मई और जून यानी तीन महीनों का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा।
राशन वितरण प्रणाली पूरी तरह से डिजिटल किया जाएगा जहां किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी नहीं होगी। राशन कार्ड धारक को बायोमेट्रिक राशन मिलेगा जबकि राशन कार्ड धारक को अपने 3 महीने का राशन लेने के लिए हर महीने के लिए अलग-अलग बायोमेट्रिक देना पड़ेगा। राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का एक साथ राशन मिलने से दुकानों पर बार-बार चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,