अच्छी खबर:लखनऊ से हल्द्वानी बस 5 घंटे में, बनने जा रहा 100 किलोमीटर का एक्‍सप्रेसवे सिर्फ 15 रुपये पड़ेगा टोल!-

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

दिल्‍ली. एनएचएआई जल्‍द ही यूपी और उत्तराखंड को जोड़ने वाला 100 किलोमीटर का एक और एक्‍सप्रेसवे बनाने जा रहा है, जिसके बाद लखनऊ से नैनीताल की दूरी महज 5 घंटे में तय की जा सकेगी. अभी इस दूरी को तय करने में 8 से 9 घंटे का समय लग जाता है.एनएचएआई ने नैनीताल मार्ग पर लगने वाले जाम और समय को घटाने के लिए बरेली से हल्‍द्वानी तक ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. अभी दोनों शहरों के बीच ट्रैफिक जाम और सड़कें खराब होने की वजह से सफर में काफी समय लग जाता है. बरेली-हल्‍द्वानी ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे (Bareilly–Haldwani Greenfield Expressway) तैयार होने के बाद लखनऊ सहित आसपास के जिलों और शहरों से भी नैनीताल तक जाना आसान हो जाएगा.

Ad

एनएचएआई ने यूपी के रूहिलखंड से उत्‍तराखड के हल्‍द्वानी तक सफर को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए 100 किलोमीटर के ग्रीनफील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का प्रस्‍ताव रखा है. इससे रोजाना सफर करने वाले और वीकेंड पर पहाड़ों पर जाने वालों के लिए भी रास्‍ता आसान हो जाएगा. 4 लेन के इस एक्‍सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बरेली में इंटरचेंज बनाया जाएगा, जो दिल्‍ली-मुरादाबाद-बरेली हाईवे को भी आपस में कनेक्‍ट करेगा. यह एक्‍सप्रेसवे दिल्‍ली-एनसीआर से पश्चिमी यूपी और आसपास के क्षेत्रों में भी आवाजाही को सरल बनाएगा. दिल्‍ली-एनसीआर से नैनीताल जाने वालों के लिए भी यह एक्‍सप्रेसवे किसी वरदान से कम नहीं होगा.

एनएचएआई का प्‍लान है कि भविष्‍य में इस एक्‍सप्रेसवे को शामली-गोरखपुर कॉरिडोर से भी जोड़ा जाएगा. यह एक्‍सप्रेसवे भी अभी प्रस्‍तावित है, जो बनने के बाद यूपी का सबसे लंबा ई-वे होने वाला है. इससे जुड़ने के बाद गोरखपुर सहित पूर्वी यूपी से पहाड़ी राज्‍य उत्तराखंड तक जाना और भी आसान हो जाएगा. यह एक्‍सप्रेसवे सिर्फ लखनऊ ही नहीं, यूपी के अन्‍य शहरों को भी नैनीताल से जोड़ने का काम करेगा. अभी बरेली से हल्‍द्वानी तक जाने में जाम की वजह से लंबा समय लग जाता है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें