उत्तराखंड:नहाते समय 16 वर्षीय किशोर नदी में डूबा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी -VIDEO

पहाड़ों पर बारिश भी हो रही है जिसके चलते कई जगहों पर नदी और नाले में पानी भी आ रहे हैं । प्रशासन लोगों को नदी और नाले में नहीं नहाने की चेतावनी भी जारी कर रहा है उसके बावजूद भी लोग जान जो की में डाल रहे हैं ।सांय 6:00 बजे के लगभग थाना मुनिकीरेती से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि मुनिकी रेती पांडु पत्थर के पास गंगा नदी में 4 किशोर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया।
*डूबने वाले युवक का नाम *: आशीष कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश, उम्र 16 वर्ष, निवासी सागरपुर, जनकपुरी, नई दिल्ली। साथियों के अनुसार आशीष कक्षा 11 का छात्र था।
घटनाक्रम: चारों दोस्त गंगा नदी में नहा रहे थे तभी आशीष अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।
SDRF की कार्यवाही: सूचना मिलते ही SDRF की डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम के प्रशिक्षित डीप डाइवरों द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी के तेज बहाव में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया गया।
अंधेरा होने एवं नदी में विजिबिलिटी जीरो हो जाने के कारण सर्च अभियान स्थगित करना पड़ा। अभी तक डूबे किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
SDRF की आमजन से अपील: गंगा नदी का जलस्तर व बहाव वर्तमान में काफी तेज है। कृपया अनजान व गहरे स्थानों पर न नहाएं। घाटों पर लगे चेतावनी बोर्डों का पालन करें। बच्चों को अकेले नदी के पास न जाने दें।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
