हल्द्वानी में हादसा:बिजली के पोल से गिरा लाइनमैन, हालत नाजुक,
रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम विद्युत लाइन मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। विद्युत विभाग का पूर्व लाइनमैन अचानक पोल पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से सिर के बल नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं क्षेत्र के बबूर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग के सामने विद्युत लाइन में ठेकेदार कर्मियों द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे पूर्व लाइनमैन प्रेम सिंह कोरंगा अचानक बिजली के पोल पर चढ़ने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोल पर ऊपर पहुंचते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सिर के बल नीचे जमीन पर गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद विद्युत कर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल प्रेम सिंह को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राममूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा रेफर कर दिया
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,