चलती ट्रेन में सीट विवाद: महिलाओं और बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, हायर सेंटर रेफर;काठगोदाम GRP ने मुकदमा किया दर्ज

ख़बर शेयर करें

चलती ट्रेन के भीतर महिलाओं और एक बुजुर्ग के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। महज सीट पर बैठने को लेकर दो युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और पूरे परिवार को बेरहमी से पीटकर फरार हो गए। इस हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों का चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Ad

सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

जानकारी के अनुसार, किच्छा की नीलकंठ कॉलोनी (लालपुर) निवासी मीना देवी अपने बुजुर्ग पिता ब्रह्मस्वरूप, बहन सुमन और भाभी अनीता देवी के साथ सुबह करीब 9:30 बजे ट्रेन संख्या 55308 से बहेड़ी जा रही थीं। ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण पूरा परिवार खड़ा होकर सफर कर रहा था। कुछ देर बाद जब सीट खाली हुई और परिवार के लोग बैठने लगे, तभी दो अज्ञात युवक वहां आ धमके और सीट पर अपना हक जताते हुए विवाद करने लगे।

बीच-बचाव में बुजुर्ग को भी पीटा, दो की हालत गंभीर

पीड़िता मीना देवी ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों युवकों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग पिता ब्रह्मस्वरूप को भी युवकों ने बेरहमी से पीटा। जब ट्रेन में मौजूद अन्य लोगों और परिवार ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ‘जान से मारने’ की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।घटना में घायल तीनों लोगों को तुरंत किच्छा के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग ब्रह्मस्वरूप और भाभी अनीता देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रपुर हायर सेंटर रेफर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दो लोगों को चिन्हित किया

घटना के बाद पीड़िता मीना देवी ने जीआरपी थाना काठगोदाम में आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किच्छा रेलवे स्टेशन और ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दो लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। काठगोदाम जीआरपी थाना प्रभारी कमल कोरंगा ने बताया कि दोनों आरोपी बहेड़ी के रहने वाले हैं जिनको चिन्हित किया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस वारदात के बाद रेल यात्रियों में भारी आक्रोश और सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों में सुरक्षा बल की तैनाती बढ़ाने की मांग की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें