उत्तराखंड: शादी के 6 दिन बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन, साथ मे ले गई जेवर और नगदी,दिल्ली से पकड़े गए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

विवाह के छह दिन बाद नवविवाहिता ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। इसका पता चला जब कमरे से पत्नी गायब मिली और जेवर भी नदारद थे।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र भर में चर्चाएं होने लगी। पीड़ित पति की शिकायत के बाद महिला को दिल्ली से बरामद किया गया है।

Ad

जानकारी के अनुसार लोहाघाट के पाटी क्षेत्र के एक परिवार में पिछले सप्ताह क्षेत्र के ही परिवार में विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिन बीते थे कि अचानक नवविवाहिता घर से बिना बताए कहीं चली गई।
स्वजन ने उन्हें खूब खोजबीन की। उन्हें अनहोनी की आशंका लगी। इसके बाद जब नवविवाहिता के कपड़े और गहने घर में नहीं दिखे, तब उन्हें संदेह हुआ।

फोन करने पर मोबाइल बंद आने लगा। जिसकी शिकायत पुलिस से की। दोनों पक्षों के बातचीत के दौरान पता चला कि वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस की मध्यस्थता के बाद लड़की का लोकेशन दिल्ली मिली। जिसके बाद उसे बुलवाया गया और दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। वर पक्ष ने अपने समस्त खर्च, जेवर सहित दिलाने की मांग की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें