हल्द्वानी:एक साल पहले ही हुआ था निकाह मामूली विवाद के बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके पक्ष ने किया हंगामा

नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के अंबेडकर नगर (वार्ड नंबर एक) में रहने वाली एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने घर के भीतर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से ही मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है।
मामूली कहासुनी के बाद उठाया खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार, लालकुआं के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी मोहिन खान की 20 वर्षीय पत्नी अंजुम का रविवार को अपने पति के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति मोहिन अपनी गाड़ी लेकर काम के सिलसिले में जंगल चला गया, जबकि घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर थे। इसी बीच सूने घर का फायदा उठाकर अंजुम ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे से फंदा लटकाया और उस पर झूल गई।
पुलिस के मुताबिक, अंजुम और मोहिन का निकाह महज एक साल पहले ही हुआ था। शादी के इतने कम समय में अचानक हुए इस हादसे से हर कोई स्तब्ध है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर सब ठीक ही रहता था।,आज मामूली विवाद इतना बड़ा रूप ले लिया इसका अंदाजा किसी को नहीं था।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी
घटना की भनक लगते ही आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत इसकी सूचना लालकुआं पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।पुलिस का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के बाद में आकर आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मायके पक्ष के बयानों के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
