उत्तराखंड: पति की प्रेमिका के घर मिला महिला का शव, जानिए पूरा मामला,गांव में मचा हड़कंप-जाने पूरा मामला

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला का शव उसके पति की कथित प्रेमी के घर के पास मिला है. महिला को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था.
जानकारी के अनुसार चंपावत जिले से बड़ी खबर सामने आई है. लोहाघाट क्षेत्र मेंमंगलवार सुबह 40 वर्षीय महिला का शव पड़ोसी महिला के मकान की रेलिंग से लटका हुआ मिला है. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.
घटना की जानकारी मिलने पर लोहाघाट थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट मोर्चरी भेज दिया. पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है. हालांकि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन पड़ताल जारी है.
ग्रामीणों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि महिला को अपने पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का संदेह था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. मामले को सुलझाने के लिए गांव स्तर पर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद समाप्त नहीं हो पाया.
बताया जा रहा है कि घटना वाली रात महिला कथित रूप से उस महिला के घर पहुंची, जिसके साथ उसके पति के संबंध होने की चर्चाएं थीं और वहीं पर महिला का शव मिला. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.
जिस मकान में यह घटना हुई, उसके स्वामी ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. उनका कहना है कि घटना के बाद परिवार भय के माहौल में है और भविष्य में किसी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे