हल्द्वानी: पूर्व राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत बने AIEDSA के प्रदेश अध्यक्ष, सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग ट्रेनिंग को मिलेगी नई दिशा

हल्द्वानी:बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत को एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। देशभर में ड्राइविंग स्कूलों के प्रमुख संगठन ‘ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन्स’ (AIEDSA) ने उन्हें उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जयपुर स्थित संगठन के पंजीकृत कार्यालय से जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से इस नियुक्ति की घोषणा की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधरन जयभारत के हस्ताक्षरों से जारी पत्र में कहा गया है कि फेडरेशन को कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रबंधक श्री गोपाल सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान सौंपते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधरन जयभारत के हस्ताक्षरों से जारी पत्र में कहा गया है कि फेडरेशन को कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रबंधक गोपाल सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान सौंपते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है।
फेडरेशन के उद्देश्यों के अनुसार कार्ययोजनाएं (एक्शन प्लान) तैयार( कर सकेंगे।मोटर ड्राइविंग स्कूलों और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न मंचों पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।संगठन को पूरा भरोसा है कि गोपाल सिंह रावत के लंबे अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता से उत्तराखंड में ड्राइविंग प्रशिक्षण व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। साथ ही पहाड़ी राज्य में सड़क सुरक्षा अभियानों को एक नई दिशा मिलेगी।
बता दें कि ‘ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन्स’ देशभर में ड्राइविंग स्कूलों के हितों की रक्षा करने और सड़क सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने के लिए काम करने वाला एक प्रमुख पंजीकृत संगठन है। इसका मुख्य कार्यालय जयपुर (राजस्थान) में है, जबकि एक कार्यालय दिल्ली से भी संचालित होता है।
क्षेत्र में खुशी की लहर, शुभचिंतकों ने दी बधाई
गोपाल सिंह रावत की इस नियुक्ति की खबर आते ही क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध जनों और उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा जागरूकता और ड्राइविंग ट्रेनिंग के क्षेत्र में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,