रात में घर लौटा नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा… पत्नी को गैर..संग देख खौल उठा खून……फिर क्या…
नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने अपनी पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। अवैध संबंधों में घटना को अंजाम दिया गया है। रात में उसने पत्नी को गैरमर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। पुलिस ने आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने कुछ साल पहले युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह पत्नी के साथ शाहजहांपुर में ही रहता था। दिन में काम के सिलसिले में बाहर रहता था। रात में वापस कमरे पर आ जाता था।
मंगलवार की रात पति करीब 12 बजे घर पहुंचा तो उसने एक जनसेवा केंद्र संचालक को पत्नी संग आपत्तिजनक स्थिति में दिखा। उसे देखकर युवक भाग गया था। पत्नी से विवाद के बाद पति घर से चला गया। सुबह पत्नी अपने बेटे के साथ ऑटो से पति के ठिकाने पर पहुंची। वहां मालूम हुआ कि दूसरी जगह गया हुआ था।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे पत्नी वहां पहुंची तो दोनों में रात की बात को लेकर झगड़ा होने लगा। इसी दौरान पति ने तमंचे से उसे गोली मार दी। पेट के नीचे गोली लगने से गंभीर घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO