पहलगाम हमला, पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े फैसले:सिंधु जल समझौता रोका; पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, कहा- 48 घंटे में देश छोड़ें, आज सर्वदलीय बैठक

Anantnag: Security personnel move towards the site after terrorists attacked a group of tourists at Pahalgam, in Anantnag district, Jammu & Kashmir, Tuesday, April 22, 2025. At least 12 people suffered injuries in the attack, according to officials. (PTI Photo)(PTI04_22_2025_000367A)

ख़बर शेयर करें

कश्मीर के पहलगाम के बैसारन घाटी में हुए आतंकी हमले के दौरान 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने कई कड़े फैसले किए हैं. बुधवार को आयोजित सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में साल 1960 में हुए सिंधु जल समझौता को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट मीटिंग (CCS) में 5 बड़े फैसले लिए गए। बैठक ढाई घंटे चली। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अज‍ित डोभाल समेत कई अफसर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO

पाकिस्तान के लिए लाइफ लाइन कही जाने वाली सिंधु और सहायक नदियों के पानी पर हिंदुस्तान का नियंत्रण होते ही वहां के लोग पानी के लिए तरस जाएंगे. सिंधु और सहायक नदियां चार देशों से गुजरती हैं. इतना ही नहीं 21 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या की जल जरूरतों की पूर्ति इन्हीं नदियों पर निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO

केंद्र सरकार पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संभव है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों ने मांग की थी कि सरकार को इस मुद्दे पर सभी दलों की एक बैठक बुलानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर तमाम दलों को घटना से जुड़ी जानकारी देंगे. बता दें कि कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की थी. इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें