उत्तराखंड के युवक की रातो रात बदली किस्मत, कुछ ही घंटों में जीती AUDI कार और एक करोड़ रुपए

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के युवक की रातो रात बदली किस्मत, कुछ ही घंटों में जीती AUDI कार और एक करोड़ रुपए

Ad

देहरादून: क्रिकेट को रोमांच के साथ साथ लॉटरी के लिए भी देखा जाता है। कई फैंटेसी ऐप के मार्केट में आने से लोगों का ध्यान पूरी तरह क्रिकेट से पैसे कमाने के ऊपर जाने लगा है उत्तराखंड के युवा इस दौड़ में ज्यादा पीछे नहीं है। अब एक बार फिर देहरादून के एक युवा ने आईपीएल के मैच से करोड़ रुपए जीते हैं।

ऐप के माध्यम से खेले जाने वाले गेम कई बार लोगों के लिए जोखिम भरा भी होता है लेकिन कई लोगों के किस्मत भी बदल गए हैं.
देहरादून के रहने वाले विनय आर्य की बात कर रहे हैं, जिनकी किस्मत आईपीएल के एक ही मैच ने पलट कर रख दी है। My 11 Circle पर देहरादून के विनय की किस्मत चमकी है। बता दें कि उनकी टीम ने 49 रुपए की एक लीग में पहला स्थान हासिल कर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर लिया है। उनकी खुशी का इस समय कोई ठिकाना नहीं है।
गौरतलब है कि बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स में भिड़ंत हुई थी।

इस मैच पर पंजाब ने कब्जा किया और इधर देहरादून की नेहरू कॉलोनी के निवासी विनय आर्य अपनी माई 11 सर्किल वाली टीम को 871.5 प्वाइंट दिलाने में कामयाब रहे। उन्होंने एक करोड़ रुपए के साथ एक ऑडी कार भी जीती है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें