इंग्लिश पढ़ने आती थी, पढ़ा दिया प्रेम का पाठ 20 साल छोटी छात्रा से टीचर ने रचाई शादी
अजब प्रेम की गजब कहानी सामने बिहार के समस्तीपुर के सामने आई है जहां एक टीचर ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली। दोनों की उम्र में 22 साल का फर्क है। छात्रा कोचिंग पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। इसका वीडियो सामने आया है। मामला समस्तीपुर के रोसड़ा बाजार का है।

टीचर ने गुरुवार को मंदिर में जाकर शादी रचाई। शादी के गवाह आसपास के लोग बने। टीचर की उम्र 42 साल है, जबकि छात्रा 20 साल की है। शादी में आए लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने आती थी वहीं, दोनों में प्यार शुरू हुआ। फिर दोनों ने प्रेम विवाह किया।
बाद में उसे कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज कर लिया। दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं। दोनों के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक का पत्नी की देहांत कई वर्ष पहले हो गया था।
गौरतलब है कि कई साल पहले पटना में मटुकनाथ चौधरी और जूली की कहानी तब सामने आई थी, जब छात्रा के प्रेम में प्रोफेसर को उनकी पत्नी ने थाने में घसीटा था। प्रोफेसर मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी कुछ वर्षों तक सुर्खियों में रही ऐसे में एक बार फिर से इन दोनों टीचर और छात्रा की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न