हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी के व्यस्तम रामपुर रोड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिंधी चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार महिला और चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और गाड़ी रोककर बाहर निकल आए, जिससे बड़ा जानी नुकसान टल गया।रामपुर रोड से बाजार की ओर आ रही कार के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति भांपते ही चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया और दोनों सवार सुरक्षित बाहर आ गए।
पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुई घटना
घटना स्थल पेट्रोल पंप के ठीक सामने होने के कारण वहां कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।मौके की नजाकत को देखते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्काल हिम्मत दिखाई और अग्नि शमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
हालांकि, इस दुर्घटना में आग की लपटों से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया और वाहन को भारी नुकसान हुआ है। समय रहते कार खाली होने और पेट्रोल पंप कर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO