हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी आरोपी सागर प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए मेरठ निवासी सागर प्रजापति से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी कई बार नैनीताल और हल्द्वानी आया। आरोप है कि वह किशोरी को अलग-अलग होटलों में ले गया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के मुताबिक, जुलाई 2025 में आरोपी ने अचानक उससे बातचीत करना बंद कर दिया। परेशान होकर किशोरी आरोपी के मेरठ स्थित घर पहुंच गई। वहां आरोपी के परिवार वालों ने पीड़िता को बालिग होने पर शादी कराने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। हालांकि, बाद में आरोपी और उसका परिवार अपनी बात से मुकर गए और शादी से साफ इनकार कर दिया।
पुलिस की टीम मेरठ रवाना
आरोपी पक्ष के मुकरने के बाद पीड़िता ने हल्द्वानी कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO