नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO

नैनीताल-हल्द्वानी हाइवे पहाड़ी का एक हिस्सा गिरने से बाधित हो गया है। तड़के सवेरे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से बॉल्डर गिरने से नैनीताल दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। पहाड़ी से दोगांव के पास बोल्डर गिरने से मार्ग बाधित हो गया और राजमार्ग में दोनों तरफ वाहनों का तांता लग गया। घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुँच गया है।
जे.सी.बी.मशीन से बॉल्डर और मालवा हटाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में पहाड़ का हिस्सा टूटकर सड़क में गिरा था। पहाड़ी से गिरे स्लेटनुमा पत्थरों से न केवल सड़क बाधित हुई बल्कि इससे राजमार्ग का पैराफिट भी श्रतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलुवा सड़क के नीचे नदी और जंगल में भी चला गया
लोक निर्माण विभाग की तरफ से दो जे.सी.बी.मशीन लगाकर सड़क खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। पहाड़ी से लगातार स्लेट(पत्थर) गिरने से कार्य में परेशानी हो रही है। माना जा रहा है कि मार्ग को सुचारू कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
