भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानीः भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को उत्तराखंड सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी. जिसके लिए गोविंद बल्लभ पंत समिति के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां
शुरू कर दी है.इसी के तहत समिति के संयोजक गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात कर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति के मुख्य संयोजक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पंत जी की 139 वीं जयंती को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी. साथ ही पूरे राज्य में जगह-जगह जयंती समारोह को मनाने के लिए समिति के पदाधिकारी अतिथियों को निमंत्रण दे रहे हैं.
10 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर समिति के पदाधिकारी पूरे प्रदेश में भ्रमण कर मुख्य अतिथियों को निमंत्रण के साथ-साथ कार्यक्रम के रूपरेखा तैयारी को लेकर बैठक कर रहे हैं.इस मौके पर भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के संयोजक राजेश कुमार, सह संयोजक ललित भट्ट, एडवोकेट हरीश जोशी. शंकर पांडे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. साथी ही हल्द्वानी स्थित गोरापड़ाव कैंप कार्यालय में तैयारीयो को लेकर भी बैठक चल रही है जहां नगर क्षेत्र मे होने वाले तिकोनिया पंत पार्क में जयंती का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य संयोजक गोपाल सिंह रावत और संयोजक राजेश कुमार ने बताया कि जयंती के मौके पर प्रदेश के जनप्रतिनिधि जगह-जगह भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा जयंती के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ अन्य कैबिनेट मंत्री और गण्यमान लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है.
मुख्य संयोजक गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पंतनगर, हल्द्वानी और नैनीताल में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा.पंत जयंती के मौके पर प्रदेशभर में स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा लेखन प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. साथ ही समारोह में पंत जी के जीवन पर आधारित स्मारिकाओं का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा.
समिति के पदाधिकारी तैयारी को लेकर अभी से जुट गए हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित