उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की गई है। आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 22 सितंबर
आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अक्तूबर
आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि : 26 से 27 अक्तूबर
शारीरिक दक्षता परीक्षा (अनंतिम तिथि) : 19 नवंबर से
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
पहले चरण में शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा होगी, जो अर्हकारी है। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किमी और महिला अभ्यर्थियों को चार घंटे में 14 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को शॉट पुट, लंबी कूद एवं ऊंची कूद में भाग लेना होगा। दूसरे चरण में लिखित परीक्षा होगी। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की 100 अंकों की दो घंटे की वस्तुनिष्ठ ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें शैक्षिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई ऋणात्मक अंक काटा जाएगा।
आवेदन शुल्क:
सामान्य एवं उत्तराखंड ओबीसी : 300 रुपये
उत्तराखंड एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांग : 150 रुपये
अनाथ अभ्यर्थी : निशुल्क
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,