उत्तराखंड:महंगी गाड़ी के साथ VIP नंबर का शौक,दो गाड़ियों के नंबर लिए खर्च किये 23 लाख,0001 नंबर बिका 13.74 लाख रुपये में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

शौक बड़ी चीज है. लोगों में लग्जरी गाड़ी लेने के शौक के साथ ही वीआईपी नंबर लेने का क्रेज भी बढ़ने लगा है. वीआईपी नंबर लेना लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है और वीआईपी नंबर लेने के लिए लोग लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ देहरादून में देखने को मिला,दून में गाड़ी खरीदने के बाद पसंदीदा नंबर पाने का जुनून किस कदर बढ़ रहा है, इसका अंदाजा परिवहन विभाग की ताजा ऑनलाइन नीलामी से लगाया जा सकता है। फैंसी नंबरों के लिए दूनवासियों ने इस बार बोली के सारे पुराने आंकड़े पीछे छोड़ दिए।
0001 नंबर के लिए इससे पहले मई 2025 में 13 लाख 77 हजार रुपये की रिकॉर्ड बोली लगी थी। अब नई बोली ने इस रिकॉर्ड को भी 14 हजार रुपये से पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले जनवरी 2026 में 0001 के लिए 13.74 लाख रुपये की बोली लगी थी।

इस बार सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बोली 0003 के लिए लगी। UK07-HP-0003 के लिए 9.04 लाख रुपये की बोली पहुंची। जबकि कुछ समय पहले तक इस नंबर के लिए बोली हजारों में ही सिमटी रहती थी। वर्ष 2024 की एक नीलामी में 0003 नंबर 84 हजार रुपये में बिका था।
एक ही शख्स ने दो नंबरों के 22 लाख 95 हाजर रुपए खर्च किए हैं।
नीलामी में शामिल 27 फैंसी नंबरों के लिए कुल 69 लाख 58 हजार रुपये की बोली लगी। 0001 और 0003 के बाद 7000 नंबर 1.05 लाख रुपये, 0009 नंबर 3.95 लाख रुपये, 9999 नंबर 2.83 लाख रुपये, 0002 नंबर 3.50 लाख रुपये, जबकि एक अन्य 0003 पर 9.04 लाख रुपये की बोली दर्ज हुई। कई अन्य नंबरों के लिए भी एक से लेकर कई लाख रुपये तक बोली लगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें