उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत मौसम विज्ञान विभाग, द्वारा आज दिनांक 06 सितम्बर, 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। साथ ही पर्वतीय जनपदों में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गत बहने वाली नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
उक्त कराणों से विद्यालय में जाने वालें छात्र/छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद ऊधम सिंह नगर के अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय, अद्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा-12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्रओं तथा समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों हेतु दिनांक 07-09-2026 (सोमवार) को 01 दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
Not- आदेश मिलते ही..अन्य जिलों की छुट्टी इसी खबर में अपडेट की जाएगी
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..