शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
हल्द्वानी के जयपुर बीसा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन और परिसर में हुए जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई थी। नौनिहालों के भविष्य पर मंडराते संकट को देखते हुए शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट ने अनूठी पहल की है। उन्होंने मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए अपने स्कूल के दो अत्याधुनिक कमरों को इन बच्चों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करा दिया है।
यह वैकल्पिक व्यवस्था तब तक जारी रहेगी, जब तक प्राथमिक विद्यालय का नया भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता।
लाइब्रेरी, मैथ्स और कंप्यूटर लैब देख खिले बच्चों के चेहरे
सिर्फ पढ़ाई के लिए जगह ही नहीं, बल्कि इन विद्यार्थियों को शेमफोर्ड स्कूल की आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से भी जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में बच्चों को स्कूल की लाइब्रेरी, गणित प्रयोगशाला (Maths Lab) और कंप्यूटर लैब का भ्रमण कराया गया। पहली बार इन आधुनिक सुविधाओं को देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर चेयरमैन दया सागर बिष्ट ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया।
“शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव”
एडवोकेट दया सागर बिष्ट ने कहा, “शिक्षा हर बच्चे का बुनियादी अधिकार और उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। संकट के समय सक्षम लोगों को समाज की मदद के लिए आगे आना ही चाहिए।
इस पूरी व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने में शेमफोर्ड स्कूल के निदेशक राजेश बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, शैक्षणिक निदेशक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडेय सहित पूरे शिक्षण स्टाफ का विशेष योगदान रहा। स्कूल प्रबंधन की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR