उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। उत्तराखंड पुलिस इस मामले को शुरुआत में एक सड़क हादसा मान रही थी मगर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी छिपा हुआ सच सामने आया। पुलिस ने 24 वर्षीय बिजनेसमैन की संदिग्ध हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। युवक और युवती ने करीब पांच साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी।
मामला उत्तराखंड के काशीपुर का है जहां टेंट हाउस बिजनेस चलाने वाले संजीव कुमार काशीपुर में सड़क किनारे खेत में अपनी कार में मृत पाए गए थे। उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के मुताबिक शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना गया था मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुमार के गले में गोली लगने का निशान मिला जिसके बाद जांचकर्ताओं ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी जुटाई। पुलिस ने इसके बाद 17 साल के दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उनमें से एक का पिछले आठ महीने से कुमार की पत्नी से अफेयर चल रहा था।
कुमार और उसकी पत्नी ने पांच साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। पुलिस के मुताबिक कुमार की पत्नी, और उसके साथ संबंध रखने वाले नाबालिग ने अपने साथी के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची। 16 अगस्त की शाम को दोनों नाबालिग लड़कों ने कुमार को अपनी कार में घुमाने के लिए कहा था। दरअसल 16 अगस्त को इनमें से एक नाबालिग किशोर का जन्मदिन था। इस दौरान वापसी के दौरान कार में पीछे बैठे नाबालिग ने देसी बंदूक से कुमार को पीछे से गोली मार दी जो कि उसकी गर्दन पर जा लगी। इस दौरान कुमार ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वह खेत में जा गिरे। कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों लड़के मौके से फरार हो गए।
पति की हत्या के बाद वह जेल चली गई, लेकिन उसकी तीन साल की बच्ची से माता-पिता का हाथ उठ गया। घर वालों से बगावत करने की वजह से अभी तक उसके मायके से कोई सामने नहीं आया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO