फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दोहरे हत्याकांड के बाद आत्महत्या की वारदात ने सनसनी मचा दी है। युवक ने अपनी पत्नी के ऑफिस पहुंच कर पत्नी को गोली मारी। इसके बाद भागकर घर पहुंचा। वहां बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वॉट्सऐप पर पत्नी की हत्या से जुड़ा स्टेटस लगाया और फिर खुद को भी गोली मार ली। मामला गोमतीनगर इलाके का है। पहली घटना आईसीआईसीआई बैंक के बाहर घटी। दफ्तर में काम करने के दौरान दिव्या मिश्रा को पति का कॉल आया। वह मिलने के लिए बाहर बुलाया। वहां उसने दिव्या मिश्रा सर पर पिस्टल सटाकर फायर किया। मौके पर ही दिव्या की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
दिव्या मिश्रा आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। उसकी शादी भारतीय स्टेट बैंक की इंजीनियरिंग कॉलेज शाखा में काम करने वाले मानस वाजपेई के साथ 12 साल पहले हुई थी। दिव्या की उम्र 33 साल और मानस की 35 साल थी। दिव्या मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन है। प्रज्ञा मिश्रा यूट्यूब चैनल ‘उल्टा चश्मा’ को लेकर खूब चर्चा में रही है। जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा और मानस वाजपेई के साथ संबंध अच्छे नहीं थे
दिव्या और मानस के बारे में जानकारी सामने आई है कि दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसके बाद दिव्या मिश्रा ने पिछले वर्ष मानस वाजपेई से तलाक की अर्जी दायर की थी। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से दिव्या मिश्रा आलमबाग में रहती थी। वहीं, मानस वाजपेई हुसेरिया चौराहे के पास अपनी 28 वर्षीय बहन सीबा के साथ किराए के मकान में रहता था। मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
तीन हथियारों के इस्तेमाल की बात
पुलिस ने इस पूरी वारदात में तीन हथियारों के इस्तेमाल का दावा किया है। मानस ने दो पिस्टल और एक तमंचा का इस्तेमाल कर तीन जानें ले ली। उसने पत्नी और बहन के सिर में गोली मारी। वहीं, खुद की कनपटी पर फायर कर अपनी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
