मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है जहां देश के वीर जवानों और उनके परिवारों के सम्मान में भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित जवानों और उनके पात्र परिजनों को अब भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस फैसले की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी, लेकिन अब इसे जमीन पर लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। सबसे अहम बात यह है कि पात्र लाभार्थी 1 नवंबर 2026 से इस सुविधा के तहत IRCTC के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और कागजरहित रखी गई है।

मंत्रालय ने सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल (गैलेंट्री) से सम्मानित वीरता पदक विजेताओं को भारतीय रेल में आजीवन मुफ्त यात्रा सुविधा देने को मंजूरी दी है। इस सुविधा का लाभ उनके पात्र जीवनसाथी और अविवाहित बलिदान पदक विजेताओं के माता-पिता को भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन

मंत्रालय के अनुसार पात्र लाभार्थियों को फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी और एसी चेयर कार में यात्रा की सुविधा मिलेगी। वीरता पदक विजेताओं के जीवनसाथी के साथ-साथ विधवा या विधुर को पुनर्विवाह तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। अविवाहित बलिदानी पदक विजेताओं के माता-पिता भी इसके दायरे में होंगे।

एक नवंबर 2026 से वेब पोर्टल के माध्यम से शुरू होगी टिकट बुकिंग की सुविधा
सेना के एडीजीपीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार सरकारी मंजूरी को लागू करने के लिए सुविधाजनक डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया तैयार की गई है। पात्र लाभार्थी इंडियन रेलवे कन्सेशन कार्ड पोर्टल irccp.indianrail.gov.in/IRCCP पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। सत्यापन के बाद आनलाइन ई-पास जारी किया जाएगा। इसके आधार पर एक नवंबर 2026 से आइआरसीटीसी वेब पोर्टल के माध्यम से टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन

रक्षा मंत्रालय की इस पहल को वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण और सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें