हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO

नैनीताल जिले में गरीबों के हक के राशन में धांधली और मिलावट का बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी गोदामों से राशन दुकानों तक पहुंचने वाले गेहूं और चावल की घटिया गुणवत्ता की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हुई इस अचानक छापेमारी से खाद्यान्न महकमे और राशन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन के जांच में मिलावट का मामला सामने आए हैं। जहां चावल के दो सैंपल फेल हुए हैं
गरीबों को मिलने वाले अनाज में मिलावट की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम के आदेश पर एक उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई, एसडीएम मोनिका रानी और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ कमलुवागांजा और हल्द्वानी मंडी स्थित खाद्यान्न गोदामों पर अचानक धावा बोला।
छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीम ने गोदामों में रखे अनाज के स्टॉक का निरीक्षण किया और ऑन-द-स्पॉट राशन के सैंपल लेकर उनकी मीटर टेस्टिंग कराई। जांच के दौरान हल्द्वानी मंडी स्थित राज्य भंडारण गोदाम से लिए गए चावल के दो अलग-अलग सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे और फेल पाए गए।
सरकारी राशन में मिलावट की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई ने बताया कि गरीबों के निवाले के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फेल हुए सैंपलों के आधार पर संबंधित ठेकेदारों, सप्लायरों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
