हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
नैनीताल जिले के लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हल्दूचौड़ अंबिकापुरम कॉलोनी में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। शातिर चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के सोने के जेवरात और ₹15 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घनी आबादी के बीच हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुरम स्थित ‘जागनाथ भवन’ के मकान मालिक स्व. जय कृष्ण भट्ट की पत्नी घर पर अकेली रहती हैं। पिछले कुछ समय से तबीयत खराब होने के कारण वह इलाज के लिए अपने बेटों के पास दिल्ली गई हुई हैं। मकान पिछले करीब दो महीने से बंद पड़ा था। चोरों ने पहले से मकान की रेकी की और रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। सुबह दरवाजा और ताला टूटा देख पड़ोसियों ने ग्राम प्रधान रुक्मणी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
3 तोले सोने के जेवर और ₹15 हजार की चोरी दूरभाष पर मकान मालकिन से मिली जानकारी के मुताबिक, घर में ढाई से तीन तोले की सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठियां, कानों के झुमके और अन्य जेवरात रखे थे। इसके अलावा ₹15 हजार की नगदी भी मौजूद थी। चोर घर में रखा मोबाइल फोन छोड़कर केवल कैश और गहने ही ले गए, जिससे साफ है कि उनका निशाना मुख्य रूप से जेवर और नगदी ही था।
हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर CCTV फुटेज और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। घनी आबादी और CCTV कैमरे होने के बावजूद हुई इस चोरी से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO