उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

ख़बर शेयर करें

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती पूरे प्रदेश के साथ पूरे उत्तराखंड में जगह जगह धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दौरान संस्कृत कार्यक्रम के साथ-साथ जगह-जगह श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया गए।हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कई जनप्रतिनिधियो और समिति से जुड़े उत्तराखंड के कोऑर्डिनेटर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत, समिति के उत्तराखंड प्रभारी राजेश कुमार, सहसंयोजक राजेश भट्ट सहित जनप्रतिनिधियों कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

इस दौरान जनप्रतिनिधियो और समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे.इस दौरान कई स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ उनके योगदान को याद किया गया।
इस मौके पर मौजूद वक्तवाओ ने कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक के रूप में देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगारी प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त इन बुराइयों को मिटाने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर उन्होंने गोविंद बल्लभ पंत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्गों पर चलने का आह्वान किया


इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज के युवाओं को उनके जीवन परिचय से सीख लेनी चाहिये उन्होंने कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है कि वे हमारे राज्य में जन्मे थे।देश की आजादी में पंडित गोविंद बल्लभ पंत का बड़ा योगदान रहा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें