नवदम्पति एक ही साड़ी से फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त, गांव में मची सनसनी,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मामूली विवाद पर नव दंपति ने जीवन लीला समाप्त कर ली है मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुनी गांव में दंपती ने एक ही साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों मंगलवार की दोपहर ससुराल से घर लौटे थे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका। मृतक का नाम सोहन लाल उर्फ छुन्ना (26) व उसकी पत्नी समीक्षा (23) अपने घर में छत में लगे कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
Ad

घटना का पता तब चला, जब एक पड़ोसी का बच्चा खेलते-खेलते छुन्ना के घर पहुंचा। उसने कमरे में पति-पत्नी को फांसी पर लटकते देखा और शोर मचाते हुए बाहर भागा। शोर सुनकर पड़ोसी घर में जमा हो गए। सभी ने घटना देखी तो स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है, और लोग इस दंपत्ति की आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर हैरान हैं।

बताया कि मृतक दंपती का पूरा परिवार ईंट भट्टा पर रहकर मजदूरी करते हैं। जिस समय घटना हुई उस समय घर पर केवल पति पत्नी ही थे। दोनों की दो वर्ष पहले शादी हुई थी जिसके बाद अभी तक कोई संतान नहीं है। घटना की जानकारी तब हुई जब एक पड़ोसी का बच्चा खेलते खेलते छुन्ना के घर गया तो उसने अंदर जाकर कमरे में दोनों दंपति को लटकते देखा और शोर मचाते हुए वह बाहर भागा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें