यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
करीब 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा तफरी मच गई. अजगर पहले एक दीवार पर रेंगता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया. पेड़ पर अजगर को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया.
जानकारी के अनुसार,निर्मल बाग कॉलोनी के पास दीवार पर चल रहे लोगों की नजर एक अजगर पर पड़ी. पास में ही जंगल से निकलकर विशालकाय अजगर दीवार पर चढ़ गया. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर दीवार से होते हुए करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया. इतनी ऊंचाई पर पेड़ की शाखाओं के बीच बैठे अजगर को देखकर लोगों और वनकर्मियों की चिंता बढ़ गई.
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को दूर किया. जिसके बाद रेस्क्यू की तैयारी शुरू की. अजगर काफी ऊंचाई पर होने के कारण उसे नीचे उतारना आसान नहीं था. टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया. पेड़ की कई डालियां काटी गई. करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया. इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई.
रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया अजगर बहुत लंबा था. सुबह करीब दस बजे लोगों ने उसे देखा था. पहले वह दीवार पर चल रहा था, जिसके बाद करीब ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया. वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगातार प्रयास किए. कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के दौरान लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया. अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन