मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS छात्रा को सांप ने डसा, सोते समय बेड पर चढ़कर काटा

एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहाँ मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में बुधवार देर रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे परिसर में दहशत फैला दी. एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा अपने कमरे में बेड पर सो रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया. छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर जिंदगी की जंग लड़ रही है. घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा और हॉस्टल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं.
मामला यूपी के अयोध्या का है राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा को सांप ने डस लिया। वह जयपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर की निवासी है। वह एमबीबीएस फाइनल वर्ष की छात्रा है। छात्रा का उपचार करने वाले चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बतायी है।
कॉलेज प्रशासन ने घटना की जानकारी उसके स्वजनों को दी है, जिनके देर शाम तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही हैं। वहीं गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने छात्रा को लखनऊ रेफर कर दिया।
जयपुर निवासी खुशी जैन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2022 बैच की छात्रा है। वह गंजा स्थित शैक्षिक परिसर स्थित इंटर्न छात्रावास में निवास करती है। खुशी रात में हास्टल के ग्राउंड फ्लोर पर आवंटित कक्ष में सो रही थी।
रात करीब साढ़े तीन बजे उसके बेड पर चढ़ कर सांप ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी उसने अपनी रूम पार्टनर को दी तो उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में अधीक्षक डा. अरविंद कुमार की देखरेख में भर्ती कराया गया।
डाॅ. अरविंद ने बताया कि छात्रा स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। वेंटिलेटर पर रख कर उपचार किया जा रहा था। दोपहर बाद केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के तुरंत बाद छात्राओं ने खुशी जैन को दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया. मेडिसिन विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. डॉक्टरों के अनुसार छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर उपचार किया जा रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार