हल्द्वानी:गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में आ रहे हैं तो इस जगह करें पार्किंग, 2913 वाहनों के लिए बनी पार्किंग-RTO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

अंतरराष्ट्रीय खेल के समापन के मौके पर 14 फरवरी को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम आ रहे हैं तो खबर आपके लिए है.राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। परिवहन और पुलिस विभाग ने कुमाऊं के विभिन्न स्थानों से आने वाले वीआईपी और अन्य लोगों को वाहन पार्क करने के लिए 18 पार्किंग स्थल बना दिए हैं। इन निर्धारित स्थानों पर 2913 वाहन पार्क किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद लोग आसानी से अपने घरों को जा सकें इसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

नवारखेड़ा में 1.3 किमी क्षेत्र में 250 कार पार्क किए जाएंगे। देवी मंदिर के पास 850 मीटर स्थल पर 120 कार, पेट्रोल पंप के पास 350 कार, फिप्टी-फिप्टी मार्ट के पास 100 कार, जू डॉयरेक्टर ऑफिस के पास 80 कार, प्रस्तावित आईएसबीटी से तीनपानी की ओर 250 कार पार्क किए जाएंगे। स्टेडियम के गेट नंबर एक के पास 230 कार, प्रैक्टिस पिच के पास 50 कार, गेट नंबर टू के पास 100 कार पार्क होंगी। आईएसबीटी के 300 मीटर क्षेत्र में 100 कार, 50 बाइकें पार्क की जाएंगी। शटल बस सेवा के लिए आईएसबीटी के पास 350 मीटर क्षेत्र में 25 बसें पार्क की जाएंगी। आरटीओ फिटनेस सेंटर के पास दो किमी क्षेत्र में 400बस, जू-पार्किंग में 350 कार, एमबी इंटर कॉलेज में 400 बस, इंटर कॉलेज काठगोदाम में 150 और ठंडी सड़क पर 20 बस पार्क की जाएंगी। एमबी इंटर कॉलेज के पास 10 बस, आरटीओ फिटनेस सेंटर के पास पांच बस, जू पार्किंग में पांच बसों को पार्क किया जाएगा। 10 इनोवा वीआईपी वाहनों को वीआईपी पार्किंग में पार्क किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

संदीप सैनी आरटीओ हल्द्वानी

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें