उत्तराखंड:तेज़ रफ़्तार का कहर,कार ने मारी टक्कर बाइक सवार समेत 5 घायल..देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का एक बार फिर से कहर देखा गया है मामला राजधानी देहरादून कैंट की ओर से आ रही एक I20कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में एक बुलेटसवार को चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका बीच का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बुलेट पूरी तरह टूट गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO

हादसा ऐसे हुआ
मंगलवार शाम हुए इस हादसे में कारचालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर फांदते हुए दूसरी दिशा में पहुंचकर पेड़ से टकरा गई। उसी दौरान दूसरी लेन से आ रहे बुलेटचालक हरीश चमोली भी कार की चपेट में आ गए। हादसे में बुलेट चालक समेत कार में सवार तीनों युवतियां और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की गति इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद टायर फट गया। पुलिस के अनुसार, चालक के ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाने के कारण कार बेकाबू हुई।शराब का संदेह, मेडिकल जांच जारी
कैंट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि ड्राइवर के अनुसार, गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया था। हालाँकि, मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि चालकशराब के नशे में था। इसीलिए पुलिस ने मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO

घायलों की सूची
नीरजबोरा – निवासी #आईटीबीपीसीमाद्वार (कार चालक)
परी – निवासी विजयपार्क
अन्यया – निवासी विजयपार्क
लतिका – निवासी विजयपार्क
हरीशचमोली – निवासी #अनारवालाजोड़ीगांव (बुलेट चालक

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें