उत्तराखंड में रेड अलर्ट: पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, इन पांच जनपदों में स्कूलों की छुट्टी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के 25 सितंबर के अपडेट के अनुसार 26 सितंबर को राज्य में अत्यंत भारी बारिश और 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है।
जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने नैनीताल,उधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, जनपदों में स्कूलों में 26 सितंबर को आंगनवाड़ी केंद्र से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है

Ad

26 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 27 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में रेड अलर्ट के मद्देनजर विशेष सतर्कता की जरूरत है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर, रामनगर, हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों, चंपावत में लोहाघाट, बाराकोट, टनकपुर, पिथौरागढ़ में डीडीहाट, बेरीनाग, मुनस्यारी, बागेश्वर में कपकोट, बैजनाथ तथा ऊधमसिंह नगर में जसपुर, बाजपुर, किच्छा, खटीमा समेत आसपास के इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना भी जताई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन तथा सड़क अवरुद्ध होने और मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
देहरादून में भी अगले कुछ घंटों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की चेतावनी दी गई है। वहीं 27 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें