हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
नैनीताल जिले के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गुलदार (तेंदुए) का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। कालाढूंगी तहसील के विजयपुर गांव में शनिवार देर शाम गुलदार के हमले से हड़कंप मच गया। दुकान सामान लेने जा रहे 10 वर्षीय बालक अंश पर रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। मासूम ने किसी तरह साहस दिखाकर गुलदार के चंगुल से अपनी जान बचाई, लेकिन इस घटना के बाद से पूरे गांव में खौफ का माहौल है।
पीड़ित अंश की मां जसबीर कौर ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:00 बजे उनका बेटा घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने निकला था। इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर अचानक झपट्टा मार दिया। बच्चे के शोर मचाने और खुद को बचाने की कोशिश से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद से ग्रामीण इतने भयभीत हैं कि शाम होते ही अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर अंदर रहने को मजबूर हैं।
गांव में गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय के साथ-साथ वन विभाग की सुस्ती को लेकर भी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही घर से बाहर निकलना जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि विजयपुर और आसपास के क्षेत्रों में वन कर्मियों की गश्त तुरंत बढ़ाई जाए और गुलदार की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
इलाज करा दिया गया है, नियमानुसार मिलेगा मुआवजा: RO
गदगदिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (RO) जगदीश जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को है। घायल बालक अंश का समुचित इलाज करा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय नियमों के तहत उपचार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा मुहैया कराया जाएगा। वन विभाग की टीम इलाके में सतर्कता बरत रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन