उत्तराखंड;स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, उछलकर ट्रक की चपेट में आए पिता पुत्र की मौत
रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। कार की टक्कर से स्कूटी सवार पिता पुत्र की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
देहरादून जिले के छिद्दरवाला का बताया जा रहा है कि ट्रक, स्कॉर्पियो और स्कूटी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। छिद्दरवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युव आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गए।
घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार गया है जिसकी तलाश की जा रही है।
इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर पलटी स्कूटी को रौंद डाला। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतक को की शिनाख्त समीर 18 वर्ष और नहीम 54 वर्ष निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। दोनों पिता पुत्र हैं। समीर देहरादून में रहता था। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला, बेसमेंट की खुदाई के बाद दरकी सुरक्षा दीवार; ऊपर से गुजर रही 33 KV हाईटेंशन लाइन, मलबे में तब्दील हो सकती है इमारत-VIDEO
अल्मोड़ा में सड़क हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, कांग्रेस नेता सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत; 2 गंभीर घायल-VIDEO
उत्तराखंड: चलती बोलेरो पर बोल्डर गिरा, एक पर्यटक की मौत दो घायल गाड़ी को काटकर निकला शव, मंदिर जा रहे थे दर्शन करने-VIDEO
उत्तराखंड मौसम: पिथौरागढ़-बागेश्वर में भारी बारिश, देहरादून से नैनीताल तक जानें अपने जिले का हाल, IMD ने जारी किया 29 जून का बड़ा पूर्वानुमान अलर्ट जारी
हल्द्वानी पुलिस की बड़ी करवाई; 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ अंतर-जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,-VIDEO